सुशील कुमार ब्लाॅक प्रधान बने
राजौंद|हरियाणा विद्यालयअध्यापक संघ खंड राजौंद का त्रिवार्षिक चुनाव राजेश्वर की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को संपन्न हुआ। यह चुनाव संघ के जिला सचिव सतबीर गोयत, जयप्रकाश शास्त्री रामपाल शर्मा की देखरेख में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से ब्लॉक प्रधान सुशील कुमार, सचिव बलजीत सिंह, कोषाध्यक्ष जगदीप गणित, उप प्रधान सुमन मलिक सचिव सतबीर सिंह पीटीआई को चुना गया। जयप्रकाश शास्त्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इसके अलावा राजीव राणा राम दत्त को प्रतिनिधि चुना गया, जिन्हें 2 अक्टूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल में होने वाले जिला के चुनाव में भाग लेने के लिए नियुक्ति दी गई।