ग्रामीणों को बताई सफाई की महत्ता
कैथल|निर्मल भारतअभियान के अंतर्गत गांव पट्टी अफगान में एडीसी के आदेशानुसार राष्ट्रीय संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत गांव की चौपाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक सुरेंद्र गौड, लेखाकार राजकुमार गौड, सरपंच रमेश कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम का संचालन सुमन पिंकी खंड संयोजक ने किया। सुमन ने कहा कि स्वच्छता सफाई एक दूसरे के पूरक हैं। हमें घर की सफाई के साथ-साथ गलियों और नालियों की सफाई करनी चाहिए। पिंकी ने कहा कि स्वच्छता और सफाई हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। हमें अपने आस-पास के स्थान को साफ रखना चाहिए। ग्रामीण युवा विकास मंडल पट्टी अफगान के सदस्य एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत एक अगस्त से चलाए जा रहे सिलाई सेंटर की महिलाएं, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर गांव के लोग उपस्थित थे। मौके पर मोहित, विजय नवीन ने भी अपने विचार रखे।