पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटूराम जयंती की तैयारियों के लिए कार्यक्रमों का अवलोकन किया

छोटूराम जयंती की तैयारियों के लिए कार्यक्रमों का अवलोकन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|11 फरवरीको जाट शिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले दीनबंधु सर छोटू राम जयंती समारोह के लिए संस्थान की प्रबंधन समिति ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। जाट बीएड कॉलेज के भूमिगत सभागार में इन कार्यक्रमों की रिहर्सल हुई। शिक्षण संस्थान के प्रधान रणवीर सिंह ढुल फौजी, पूर्व प्रधान बलवान कोटड़ा सहित पदाधिकारियों कार्यकारिणी सदस्यों ने संस्थान के सभी कॉलेज स्कूलों द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल देखी।

समारोह में जो कार्यक्रम प्र्रस्तुत किए जाने हैं, उनका प्रस्तुतिकरण हुआ। इन कार्यक्रमों में जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का स्वागत गीत, कव्वाली तथा कोरियोग्राफी, जाट शाइनिंग स्टार स्कूल बीएड कॉलेज का हरियाणवीं डांस, जाट बहुतकनीकी संस्थान की रागिनी, लोकगीत हरियाणवीं स्किट, जाट डिग्री कॉलेज की बेटी बचाओ पर आधारित हरियाणवी नाटिका शामिल हैं। प्रधान रणवीर सिंह फौजी ने अवलोकन उपरांत बताया कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी प्रस्तुतियां मंच पर लाई जानी है।

खबरें और भी हैं...