दो लाख बच्चों को आज दी जाएंगी कृमिनाशक गोलियां
कैथल| डीसीनिखिल गजराज राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 10 फरवरी को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखौली अड्डा से स्कूली बच्चों को कृमिनाशक गोलियां देकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत जिला के छह वर्ष से 19 आयु वर्ग के लगभग सवा दो लाख बच्चों को कृमिनाशक गोली दी जाएंगी। इस दिन किसी कारणवश कृमिनाशक गोली से वंचित रहने वाले बच्चों को 15 फरवरी को गोलियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। सभी विभाग कार्यक्रम की सफलता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।