पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेटी होती है आने वाला कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| महिलाएवं बाल विकास कैथल द्वारा आज जिले के कई गांवों में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव पाई, भाना, करोडा, खुराना के लोगों को प्रस्तुति के तहत प्रेरित किया। इसमें कबीर कला मंच के संयोजक मुकेश कुमार की मंडली के द्वारा एक नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसमें कन्या भ्रूण हत्या के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक किया। जिला बाल संरक्षण यूनिट के रविंद्र शर्मा ने बताया कि एक बेटी दो घरों को रोशन करती है। बेटी तो आने वाला कल होती है। इसके साथ-साथ पीएनडीटी एक्ट के बारे में भी ग्रामवासियों को जागरूक किया। इस एक्ट के तहत लिंग जांच करने वाले को पांच साल तक की सजा एक लाख रुपए तक का जुर्माना हो सकता है।

खबरें और भी हैं...