वसंत पंचमी पर शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक पर बांटे जाएं मीठे चावल
कैथल|पंजाबी वेलफेयरसभा की बैठक अमर शहीद मदन लाल ढींगडा स्मारक पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान इंद्रजीत सरदाना ने की। प्रधान इंद्रजीत सरदाना ने 14वें पंजाबी परिवार मिलन समारोह की सफलता के लिए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की पंजाबी वेलफेयर सभा सभी त्योहार हर्षोल्लास बड़ी धूमधाम से मना कर अपनी संस्कृति को जीवंत रख रही है ताकि आने वाली हमारी अगली पीढ़ी अपनी संस्कृति और अपने संस्कारों को अपने जीवन में अपना सके। महासचिव सुषम कपूर ने बताया की इसी कड़ी में सभा 12 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर अमर शहीद मदन लाल ढींगरा स्मारक पार्क रोड पर सुबह 10 बजे मीठे पीले चावलों का प्रसाद बांटा जायेगा। बैठक में पंजाबी वेलफेयर सभा परिवार में चार नए सदस्य के रूप में सतपाल भ्याना, अनिल छाबरा, प्रवीन नागपाल, अमृत सचदेवा ने सभा में अपनी आस्था दिखाते हुए शामिल हुए। इस अवसर पर सौरभ सरदाना, इंदरजीत सरदाना, सीएल वधवा एडवोकेट, रमेश डेमला, लख्मीदास खुराना, राजकुमार मुखीजा, सतीश राजपाल, प्रदर्शन परूथीसीता राम गुलाटी, राम नारायण रावल, पंकज गुलाटी आदि भी मौजूद थे।