तहसील स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आज आरकेएसडी कॉलेज में
कैथल|हरियाणा कीसंस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से तहसील स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 10 फरवरी को विभाग की तरफ से स्थानीय आरकेएसडी कॉलेज के हॉल में तहसील स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के मुख्यातिथि भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान सुभाष हजवाना होंगे। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रणधीर शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के सभी खंडों तहसीलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में क्षेत्र के प्रतिभावान कलाकारों को अपनी कला संस्कृति के प्रदर्शन का मौका मिलेगा।