पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर न्यूज | कैथल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कैथल

वार्डबंदीकेबाद बूथ वोटर लिस्ट बनाने का काम जोरशोर से शुरू हो गया है। 31 वार्डों की बूथ वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। 10 जनवरी को कैथल नगरपरिषद का कार्यकाल पूरा हो गया था। शहर कैथल विधानसभा के अनुसार बूथ नंबर-64 से लेकर 140 तक बूथ स्थित हैं। इन बूथों को वार्डों में बांटा जा रहा है। शहर में सवा लाख वोटर हैं। चेयरमैनी का सीधा चुनाव हुआ तो रोमांचक मुकाबले हो सकते हैं। पार्षद का चुनाव लडऩे वाले लोगों ने चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है।

शहर के सभी बूथों को वार्ड अनुसार विभाजित करने का काम 12 टीमें कर रही हैं। करीब 30 कर्मचारी इस काम में लगे हुए हैं। कर्मचारी नए सिरे से वार्डबंदी के अनुसार घरों को चिन्हित कर रहे हैं, ताकि एक वार्ड के वोट दूसरे वार्ड में जुड़ जाएं। कर्मचारी शहर के सभी वार्डों बूथों में जाकर वार्ड का नक्शा, वार्ड की वोटर लिस्ट सहित पूरा सामान दिया गया है। मौका पर जाकर कर्मचारी बूथ वोटर लिस्ट का काम करने में लगे हैं। वार्ड के नक्शे के अनुसार बूथों के वोटों को वार्डों में विभाजित किया जा रहा है। 16 फरवरी से नए वोट बनाने भी शुरू होंगे। वोटर लिस्ट फाइनल होने के बाद 29 फरवरी 2016 को दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई होगी। इसके बाद पांच मार्च तक इन पर फैसला लिया जाएगा। इसके बाद फिर भी कोई आपत्ति आती है तो उच्च अधिकारी को 12 मार्च तक अपील की जा सकती है। इसके बाद डीसी फाइनल आदेश जारी करेंगे। 28 मार्च को वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन कर दिया जाएगा। अप्रेल माह में चुनाव की घोषणा हो सकती है। शहर के सवा लाख वोटर हैं। फिलहाल नए वोट बनाए जाने हैं। हजारों की संख्या में वोट बनने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...