हाबड़ी रोड पर तस्करों ने की गोरक्षा दल पर फायरिंग
गायोंकोलेकर जा रहे तस्करों को रोक रहे दल पर पूंडरी में रात को फायरिंग हुई। घटना रात एक बजे की है। दल की गाड़ी जब तस्करों का पीछे कर रही थी तो वो हाबड़ी रोड पर फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गए। गोरक्षा दल के प्रधान बलकार जांगड़ा ने बताया कि रात को दल के सदस्य कैथल पूंडरी क्षेत्र में नजर रखे हुए थे। रात को करीब एक बजे पूंडरी से एक गाड़ी में गायों को चढ़ा रहे थे। मौके पर गोरक्षा दल के सदस्य पहुंच गए। रक्षा दल की गाड़ी को देखकर गाड़ी में चढ़ी एक गाय को लेकर गोली चलाते हुए वहां से भागना शुरू हो गए। दल की गाड़ी ने उनका पीछा किया। वो पूंडरी से हाबड़ी रोड की ओर चले गए। फायरिंग करके तस्कर भागने में कामयाब रहे। प्रवीन, बंताराम जांगड़ा, दिलबाग, देवराज, संदीप, सचिन बलकार ने बताया कि उनके पर हथियार नहीं थे। इस कारण से तस्कर भागने में कामयाब रहे। सरकार को बनाए गए कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए और पुलिस की एक गाड़ी दल की गाड़ी के साथ होनी चाहिए ताकि तस्करों को पकडऩे में कामयाब हो सकें।