पसंत पंचमी पर आज लगेगा आयुष चिकित्सा शिविर
कैथल | आयुषविभाग द्वारा वंसत पंचमी पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए 12 फरवरी को सनातन धर्म मंदिर सभा में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र कुमार करेंगे तथा प्रमुख समाजसेवी रविभूषण गर्ग शिविर में विशिष्ट अतिथि होंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुरेंद्र प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, होम्योपैथी एवं युनानी पद्धति में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा।