ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज का आरोप
कैथल | विवाहिताको दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर महिला पुलिस ने चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव मटौर निवासी ममता ने बताया कि कई साल पहले उसकी शादी पंजाब के गांव बनारसी में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष वाले उसको दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे ओर दहेज लाने पर उसके साथ मारपीट भी करते थे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल धनपति ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति अनिल, सास संतरो, नणद रेनु, देवन प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।