पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधूरे निर्माण से चोटिल हो रहे राहगीर विरोध में ग्रामीणों ने की नारेबाजी

अधूरे निर्माण से चोटिल हो रहे राहगीर विरोध में ग्रामीणों ने की नारेबाजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जडौलासेवाया बेगपुर पोबाला को जाने वाली जर्जर सड़क के अधूरे पड़े निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा इस तरफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कठोर कदम उठाने पर बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ग्रामीण संजू जडौला, रामपाल, राजू, शेर सिंह, जसमेर, राजीव, अमित नरेश कुमार ने बताया कि सड़क ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। पिछले काफी माह से सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटका पड़ा है। जिस कारण सड़क पर संबंधित विभाग द्वारा डाले गए पत्थर सड़क से उखड़कर भारी वाहनों के टायरों के नीचे आने के कारण राहगीरों अन्य वाहन चालकों को घायल कर रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन भारी तादाद में गांव जडौला, बेगपुर पोबाला सहित अन्य गांवों को जाने वाले ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है। सड़क पर सारा दिन मिट्टी उड़ती रहती है और ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। सड़क पर सफर करना ऊंट की सवारी करने के सामान है। कई बार दोपहिया वाहन चालक पत्थरों में फंसकर गिरकर चोटग्रस्त भी हो चुके है। ग्रामीणों ने एक बार फिर प्रदेश सरकार जिला प्रशासन से परेशानी का सबब बन चुकी जर्जर सड़क का शीघ्र ही निर्माण करवाने की मांग की है। इस बारे में लोक निर्माण विभाग कैथल के कार्यकारी अभियंता विशाल शर्मा ने कहा कि सर्दी के मौसम में सड़क पर तारकोल की पकड़ नहीं बनती है।

ढांड | सड़कनिर्माण में देरी पर नारेबाजी करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...