कुरीतियों को मिटाने के लिए मदद करेगा मंडल
राजौंद | ज्योतिग्रामीण विकास मंडल जाखौली के सहयोग से नेहरू युवा केंद्र कैथल द्वारा अंबेडकर भवन जाखौली में युवा नेता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच रतन सिंह ने किया अध्यक्षता फूलकुमार कादियान ने की। कार्यक्रम में 32 पुरुषों 22 महिलाओं गांव के पंचायत सदस्यों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास योजना तैयार की गई, जिसमें पानी निकासी, स्वच्छता, पर्यावरण, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ ग्राम अभियान, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई। सरपंच र| सिंह ने कहा कि गांव में सभी युवा मंडल के सदस्य को गांव की कुरीतियों को मिटाने के लिए मदद की जाएगी। मंडल अध्यक्ष फूलकुमार कादियान ने कहा कि भाई चारे सहयोग की एवं जन सहयोग में वृद्धि, गांव में सामूहिक विकास हो सके।