सौर ऊर्जा के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण
कैथल|एडीसी जितेंद्रकुमार ने बताया कि अक्षय ऊर्जा विभाग के सौजन्य से इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल ट्रेड में आईटीआई अथवा डिप्लोमाधारकों के लिए सूर्यामित्र दक्ष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सौर ऊर्जा उपकरणों के रखरखाव तथा देखभाल के लिए तीन माह का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत प्रदेशभर में लगभग 1000 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक आईटीआई डिप्लोमा सर्टिफिकेट धारक अपने पहचान पत्र के साथ अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में संपर्क कर सकते हैं।