गुलतान नैना को बनाया गन्ना संघर्ष समिति का अध्यक्ष
कैथल|शुगर मिलके पार्क में गन्ना संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक हुई। सेठपाल क्योड़क ने अध्यक्षता की। बैठक में किसानों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया। गुलतान सिंह नैना को समिति का अध्यक्ष, अरुण वालिया को उपप्रधान बनाया गया। हरपाल चंदाना सेठपाल क्योड़क को कोषाध्यक्ष, बिट्टू राणा को सचिव बनाया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष गुलतान नैना ने कहा कि किसानों को जो भी समस्याएं आएंगी, उनका हल करवाने के लिए वो हमेशा आगे रहेंगे। उन्होंने किसानों को भी अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में कृष्ण सारन, प्रदीप नरड़, संदीप संगतपुरा, रणदीप फरल, गुरचरण डुलियानी मौजूद थे।