- Hindi News
- दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले दो गिरफ्तार
दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले दो गिरफ्तार
दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले दो गिरफ्तार
कैथल | सिविललाइन पुलिस थाना में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा के अधीक्षक हरपाल सिंह ने दो युवकों के खिलाफ दूसरे की जगह परीक्षा देने का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि कुलविंद्र सुनील निवासी गांव बाबा लदाना दूसरे के स्थान पर गणित पेपर की परीक्षा दे रहे थे। एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।