- Hindi News
- रोहतक में आरएसएस कार्यकर्ताओं को पीटने के विरोध में शहर में हिंदू संगठनाें ने तोड़ी धारा 144, किया प
रोहतक में आरएसएस कार्यकर्ताओं को पीटने के विरोध में शहर में हिंदू संगठनाें ने तोड़ी धारा 144, किया प्रदर्शन
रोहतक के कांग्रेसी वर्करों पर केस दर्ज करने के लिए ज्ञापन दिया
कैथल| रोहतकमेंआरएसएस के कार्यकर्ताओ की पिटाई करने के विरोध में हिंदू संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज करने की मांग रहे थे। मांगों का ज्ञापन डीसी को सौंपा।
जिला प्रधान राजपाल तंवर, प्रोफेसर पीसी मित्तल, श्याम गर्ग डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 14 सितंबर को रोहतक के हुडा पार्क में संघ की शाखा लगी हुई थी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ विकास देवेंद्र पार्क में पहुंचे। स्वयंसेवकों को कहा कि पार्क में कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बतरा का कार्यक्रम है। जल्द पार्क को खाली कर दें। थोड़ी सी कहासुनी होने के बाद ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संघ के स्वयं सेवकों पर हमला कर दिया। ज्यादातर स्वयंसेवक बच्चे थे उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। एक स्थानीय व्यक्ति ने जितेंद्र गहलावत ने बीच बचाव किया। उसके भी दांत तोड़ दिए। इसके बाद संघ के सदस्यों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना रोहतक में दी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद किसी भी कांग्रेसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया। एक विधायक के आने पार्क खाली करवाने के लिए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बावजूद इसके पुलिस कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी गुंडागर्दी पर उतर रहे हैं। यदि रोहतक जिला प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर संजय चौधरी, दिनेश रहेजा, पवन गर्ग, राममेहर सारन, अनुराग गर्ग, राजेंंद्र स्लेटी, शीशपाल सेठ, मुकेश जिंदल, राजेश सर्राफ, रोशन मुदगिल, सुरेश नौच उपस्थित रहे।
धारा-144का किया उल्लंघन : विधानसभा चुनावों में लघु सचिवालय पर धारा-144 लगी हुई है। परिसर के अंदर प्रदर्शन करने पर पाबंदी लगाई हुई है। लेकिन हिंदू संगठनों के सदस्यों ने धारा- 144 का उल्लंघन किया।
जिला प्रशासन थमा सकता है नोटिस
आचारसंहिता का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन हिंदू संगठनों को नोटिस थमा सकता है। कैथल विधान सभा के रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कैथल नरहरि सिंह बांगड़ ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। प्रदर्शन की फुटेज मंगवाई गई है। फुटेज देखने के बाद ही नोटिस देंगे।
कैथल | प्रदर्शन करने के बाद डीसी एनके सोलंकी को ज्ञापन देते हिंदू संगठनों के लोग।