करोड़ों की ठगी का मामला सीआईए को सौंपा
स्कीमचलाकरड्रा के माध्यम से टाटा की नैनो कार देने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठगने वाले केस की जांच अब सीआईए पुलिस करेगी। मामला सिटी थाना में दर्ज कराया था।
बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान नफे सिंह बेरवाल, दिनेश कवात्रा एडवोकेट, राजीव गोयल, दलबीर पूनिया जितेंद्र शर्मा एसपी कुलदीप सिंह यादव से मिले। दिनेश कवात्रा ने बताया कि चार सितंबर को पुलिस ने जयभगवान, अश्वनी, राजीव, मीनाक्षी गुप्ता, उषा गोयल, अनिता, रामकली, राजेंद्र विजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
नेहरु गार्डन कॉलोनी के मनोज कवात्रा ने मामला दर्ज करवाया था। उसने बताया कि जयभगवान के परिवार ने दो स्कीमें शुरू की हुई थी। दोनों स्कीमों में 200-200 सदस्य बनाए गए थे। 40 माह स्कीम चलनी थी। जिसके लक्की ड्रा में नाम निकलेंगे उन्हें एक-एक नैनो दी जानी थी। जिसका ड्रा में नाम नहीं आएगा उन्हें 40 माह बाद एक लाख 40 हजार रुपए या एक नैनो दी जाएगी। लेकिन परिवार के सदस्य स्कीम पूरी होने से पहले ही लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गए। पीड़ित लोग गुरुवार को एसपी कुलदीप सिंह यादव से मिले। एसपी ने मामला सीआईए को सौंप दिया है। अब सीआईए मामले की जांच करेगी।