पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 91 हिंदी पीजीटी को मिले कोर्ट के समन, 50 की ज्वाइनिंग रुकी

91 हिंदी पीजीटी को मिले कोर्ट के समन, 50 की ज्वाइनिंग रुकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनको ज्वाइनिंग का इंतजार

कैथल | नौमहीने पहले 1700 हिंदी पीजीटी टीचरों की लिस्ट आई थी। इसमें से अभी भी 50 के करीब की ज्वाइनिंग रुकी हुई है। वे अपनी ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे थे। उनके पास अभी तक ज्वाइनिंग लेटर तो पहुंचे नहीं पर कोर्ट के समन पहुंचने शुरू हो गए हैं। प्रदेश में 91 हिंदी पीजीटी टीचरों के नाम समन सूची में शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा स्कूल टीचर्स सलेक्शन बोर्ड और स्टेट ऑफ हरियाणा थॉट सेक्रेटरी एजूकेशन, सिविल सेक्रेटरी हरियाणा चंडीगढ़ को पार्टी बनाया है। कोर्ट में दायर की सूचना में इंटरव्यू के नंबरों में भेदभाव करने का आरोप है। आरोप भले ही कुछ भी हो। एक तो उन्हें ज्वाइनिंग नहीं मिली और दूसरा ज्वाइनिंग सूची से बाहर हुए आवेदकों द्वारा ऐसे केस दायर कर उनके पास समन भेजे जा रहे हैं। जो उनकी परेशानी को ओर ज्यादा बढ़ा रहे हैं।

क्याहै मामला : कोर्टमें दो मामले दायर हुए हैं। जिसमें निर्मला देवी, बलविंद्र सिंह सुनील प्रकाश ने आरोप लगाया कि इंटरव्यू के नंबरों में भेदभाव हुआ है। बोर्ड ने अपने चहेतों के नंबरों को ज्यादा लगाया है और हमारे इंटरव्यू के नंबर बहुत ही कम लगाए हुए है। इसमें 91 उम्मीदवारों का एकेडमिक रिकॉर्ड हमारे से कम है। जिनके इंटरव्यू के नंबर हमारे से ज्यादा बनते हैं।

26से ज्यादा 91 उम्मीदवार :

निर्मलादेवी ने सूचना के आधार पर विभाग से मांगी गई जानकारी में 26 से ज्यादा नंबर लेने वालों का डाटा मांगा गया था। जानकारी में 91 सदस्य चयनित सूची में शामिल पाए गए हैं। जिसके नंबर 26 से ज्यादा लगे हुए हैं और अधिकतर नंबर 29 लगे हुए हैं और जिनका एकेडमिक रिकाॅर्ड उनसे कम हैं।

जल्दी कराएं ज्वाइन

डाॅ.खजान सिंह ने बताया कि पिछले कई महीनों से वे चंडीगढ़ के काफी चक्कर लगा चुके हैं। छह से ज्यादा बार तो उनके कागजों की जांच की है। आए दिन उन्हें बुलाकर परेशान किया गया। अब अंत में उन्हें अयोग्य बता रहे हैं। यदि उन्हें शामिल नहीं करना था तो चयनित सूची से आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं करना था। उन्होंने जल्द ज्वाइन करवाने की गुहार लगाई है।

ग्रेजुएशन १०

मास्टर डिग्री 35

बीएड 5

पीएचडी 3

एमफिल 2

एचटेट 8

स्पॉट्स/एनसीसी 4

इंटरव्यू 33

कुल 100

नंबरों का बंटवारा

पीजीटी लिस्ट में शामिल ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे बलवान सिंह ने बताया कि हिंदी के