सरकारी काम में डाली बाधा, केस दर्ज
कैथल | जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने पूंडरी पुलिस थाना में गांव सांच के लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने की शिकायत दी है। पुलिस ने एसडीओ दिनेश गाबा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
एसडीओ ने अपनी शिकायत में बताया कि सरकार द्वारा बनाई गई पानी की टैंकी को कुछ ग्रामीणों द्वारा ताला लगाए जाने की सूचना पर जब ताला खुलवाने के लिए गांव में पहुंचे तो लोगों ने उसके साथ ही धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। इतना ही नहीं उन्होंने जान से मारने की धमकी दे डाली। पूंडरी पुलिस ने शिकायत केआधार पर बाल सिंह, भाग सिंह, जोगिंद्र रामकुमार निवासी सांच के खिलाफ मामला दर्ज कर बाल सिंह भाग सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।