पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवती से छेड़छाड़ के बाद दी जान से मारने की धमकी

युवती से छेड़छाड़ के बाद दी जान से मारने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> करनाल रोड पूंडरी के गांव जांबा में हुई छेड़छाड़ की घटनाएं

भास्करन्यूज | कैथल

करनालरोडपर बुधवार सुबह हरसोला के युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर गांव की ही युवती के साथ छेड़छाड़ करने के बाद उसे जान से मारने की धमड़ी दी। हरसोला की 17 वर्षीय युवती ने सिविल लाइन पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करनाल रोड पर जा रही थी।

डाॅ. डीपी गुप्ता अस्पताल के सामने सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के युवक हरदीप अपने एक साथी के साथ आकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसका साथी सिसला का रहने वाला है। जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उन्होंने थप्पड़ों से हमला कर दिया। वे जाते-जाते उसे जाने से मारने की धमकी भी दे गए। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। एएसआई नीतू रानी ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ करने, मारपीट जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला पूंडरी पुलिस ने गांव जांबा की 16 वर्षीय युवती की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायत में युवती ने बताया कि वह जब नहाने की तैयारी कर रही थी तो गांव का ही लाभ सिंह छत पर चढ़ गया और उसे अश्लील इशारे करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। हेड कांस्टेबल सुदेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।