नौकरानी ने घर की अलमारी से चुराए जेवर
गुहलापुलिसने गांव माजरी निवासी बलबीर सिंह की शिकायत पर अपनी नौकरानी पर अलमारी से जेवर चुराने का मामला दर्ज किया है। बलबीर सिंह ने बताया कि उनकी नौकरानी सुमन माजरी निवासी हर रोज की 17 सितंबर को उनके घर काम करने के लिए आई। जो घर में रखी अलमारी से सोने के जेवरात चोरी करके ले गई। इसकी सूचना उन्होंने गुहला पुलिस को दी। एएसआई जोगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने नौकरानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।