10वीं की परीक्षा में चार नकलची पकड़े
हरियाणाविद्यालयशिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित की जा रही परीक्षाओं में उड़नदस्ते ने पांच विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़े। उपमंडल अधिकारी के उड़नदस्ते में शामिल गुलाब सिंह सतीश कुमार ने बताया कि विज्ञान विषय का पेपर था। उड़नदस्ते ने हरसोला, जाखौली, राजौंद, रोहेड़ा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि दसवीं की विज्ञान विषय का पेपर था। जिसमें चार परीक्षार्थी विज्ञान विषय में नकल करते हुए जाखौली बी-1 परीक्षा केंद्र में पकड़े गए। इन पर केस बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। बाकी परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जा रही परीक्षा ठीक पाई गई। इसी प्रकार जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाहरवीं की परीक्षा मेें एक विद्यार्थी को पर्चियों सहित काबू किया है। सुपरिटेंडेंट हरपाल सिंह ने बताया कि विद्यार्थी पर्चियों से पेपर में काॅपी कर रहा था।