पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य विभाग की बस निशुल्क सेवाएं देगी

स्वास्थ्य विभाग की बस निशुल्क सेवाएं देगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभागद्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हर माह जिला सामान्य अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग की बस निशुल्क सेवाएं देगी। गुरुवार को चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संदीप ने गर्भवती महिलाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर कैथल के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हर बृहस्पतिवार को गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए बस सेवा शुरू की गई है। जो सीएचसी के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी यह सेवा दी जाएगी। डाॅ. संदीप ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की इस सेवा का लाभ तीन माह नौ माह की गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से अपने स्वास्थ्य की जांच के कागजात बनवाकर कैथल अस्पताल में इन महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की नि:शुल्क सेवा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा में चाहे अल्ट्रासाउंड है या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के साथ साथ बस की सुविधा भी विभाग की तरफ मुफ्त उपलब्ध करवाई जा रही है। एसएमओ डाॅ. रजत पंकज ने बताया कि गुरुवार को 43 प्रसुति केसों का अल्ट्रासाउंड कैथल के सरकारी अस्पताल में कराया गया। उन्होंने बताया कि यह सेवा डाॅ. आदित्य स्वरूप गुप्ता के कुशल दिशा निर्देश में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है। इस दौरान फार्मासिस्ट ईश्वर सिंह, जितेंद्र, वीना, सुदेश, रेनू गुप्ता, मोहन कुमारी सहित स्वास्थ्य कर्मी आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजौंद | झंडीदिखाकर कैथल अस्पताल के लिए बस को रवाना करते डाॅ. संदीप।