पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्केटिंग बोर्ड ने भेजी कैथल कलायत मंडियों के लिए फायर ब्रिगेड

मार्केटिंग बोर्ड ने भेजी कैथल कलायत मंडियों के लिए फायर ब्रिगेड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी,राइस मिल किसानों के खेतों में आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए कैथल कलायत की मंडियों में एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी की खरीद की है। पहले कलायत क्षेत्र में कोई भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं थी। जिस कारण सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कैथल कलायत की मंडी में पहले कई बार आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।

शहर के अंदर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने में की काफी समय लग जाता था। मंडी के आढ़ती, राइस मिलर्स और किसानों ने मार्केट सचिव से फायर ब्रिगेड की डिमांड की थी। मार्केट सचिव किसानों की डिमांड को मार्केटिंग बोर्ड के पास भेज दिया था। मार्केटिंग बोर्ड ने कैथल कलायत में एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेज दी है। एक गाड़ी की कीमत 28 लाख रुपए है। दोनों गाड़ियों की कीमत 56 लाख रुपए है। कैथल मार्केट सचिव राहुल यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी चुकी है। फिलहाल एक फायरमैन एक ड्राइवर रखा हुआ है। जल्द दोनों जगह 20 कर्मचारी लगाए जाएंगे।

कलायत में हुआ था लाखों का नुकसान

पिछलेसीजन में कलायत की अनाज मंडी में कपास की ढेरियों में आग लग गई थी। कैथल से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए एक घंटा बाद पहुंची। एक घंटा में लाखों रुपए का नुकसान हो गया था। कपास में आग लगने का खतरा भी ज्यादा रहता है। इसलिए वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की बहुत जरूरत थी। गेहूं के सीजन में खेतों में भी आगजनी की बहुत ज्यादा घटनाएं होती है। अब उन पर भी जल्दी काबू पाया जा सकेगा।