पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइनल जीतकर खानपुर की क्रिकेट टीम बनी विजेता

फाइनल जीतकर खानपुर की क्रिकेट टीम बनी विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगुरुगोबिंद सिंह खेल स्टेडियम पट्टी अफगान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गुरुवार को गांव खानपुर कराली की टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में खानपुर की टीम ने 14 रनों से जीत हासिल की। फाइनल मैच का शुभारंभ खानपुर के नंबरदार रामकुमार सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि खेल में किसी एक टीम की हार होती है। खेल को बिना किसी द्वेष के खेलना चाहिए। इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर विक्रम सिंह उपस्थित हुए।

गांव खानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 94 रन बनाए। खानपुर की तरफ से मुकेश सैनी ने 27 रन, राजेश सैनी ने 20 रन कालू ने अंतिम ओवर में 17 रन बनाए।

इसके बाद 94 रनों का पीछा करने उतरी कराली टीम निर्धारित ओवरों में 80 रन ही बना पाई। इस प्रकार फाइनल मैच गांव खानपुर की टीम ने जीत लिया। मैन ऑफ दा मैच मैन ऑफ दा सीरिज मुकेश सैनी को चुना गया।

विजेता टीम को 11 हजार रुपए द्वितीय रही टीम को 7100 रुपए ईनाम ट्राफी देकर मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल सैनी, सुखदेव, दर्शन, राजेश सैनी, सुनील कुमार, बॉबी सैनी, रूलदू सैनी, गुरमीज सैनी, राममेहर, राजेश कुमार, राही, रिंकू, अमित, मुकेश, सुखदेव डीजे क्लब के सदस्य उपस्थित थे।