तीन दिशाओं से आगे बढ़ रही हिंदी : शर्मा
हिंदीदिवसके उपलक्ष्य में आरकेएसडी काॅलेज में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काॅलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। हिंदी पर आधारित प्रश्रोत्तरी, निबंध, कहानी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अव्वल आने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। काॅलेज से सेवानिवृत प्राध्यापक डाॅ. वीडी शर्मा मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। संचालन डाॅ. राजेंद्र सिंह, मधु गोयल ने किया।
प्राचार्य डाॅ. एसबी गोयल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। डाॅ. वीडी शर्मा ने कहा कि हिंदी देश के अलावा विदेशों में भी अपना प्रभुत्व बढ़ा रही है। हिंदी भाषा की उत्पति को अमीर खुसरो की कविता से जोड़ते हुए तीन दिशाओं से विकास बताया। देश के बाहर भी हिंदी का विकास लगातार हो रहा है।
देशवासियों का कर्तव्य बनता है कि वे हिंदी का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। ताकि हिंदी विश्व की नंबर वन भाषा बन जाए। कार्यक्रम में डाॅ. बलजीत ने राजनीतिक वातावरण पर एक नाटिका का मंचन किया। कार्यक्रम में डाॅ. किशन लाल, डाॅ. लक्ष्मी मोर, प्रो. चेतना शर्मा, मंजुला गुप्ता, डाॅ. अशोक अत्री, डाॅ. बिजेंद्र कुमार, डाॅ. शरद गौड़, डाॅ. विनय सिंंघल उपस्थित थे।