पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीटी ट्रेनिंग अब एक माह के स्थान पर 10 दिन की

पीजीटी ट्रेनिंग अब एक माह के स्थान पर 10 दिन की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीस्कूलों में बच्चों की पढ़ाई वार्षिक परीक्षा को देखते हुए प्रदेश सरकार ने नव नियुक्त पीजीटी की ट्रेनिंग का समय एक माह से घटाकर 10 दिन कर दिया है। ऐसे में वे 20 दिन पहले बच्चों को पढ़ाना शुरू कर देंगे। सभी नव नियुक्त पीजीटी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में ट्रेनिंग लेंगे। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में नव नियुक्त पीजीटी जल्द ही पढ़ाना शुरू कर देंगे। इससे बच्चों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने का भी समय मिल जाएगा। नव नियुक्त पीजीटी सुरेश, सुनीता, प्रवीन मुकेश ने बताया कि पहले ज्वाइनिंग होने के बाद नवनियुक्त पीजीटी को एक माह की ट्रेनिंग दी जाती थी। ज्यादातर नव नियुक्त एक माह की ट्रेनिंग को जारी नहीं कर पाते थे। सुबह डाइट में हाजिरी लगाकर शाम को हाजिरी लगाने के लिए आते थे। लेकिन सरकार की नई व्यवस्था से जहां ट्रेनिंग दे रहे लेक्चरर की कम समय में अधिक सिखाने की कोशिश होगी। वहीं पर नवनियुक्त पीजीटी भी मन लगाकर सीखेंगे।

बच्चोंकी पढ़ाई नहीं होगी प्रभावित : ट्रेनिंगशिविर के संयोजक डॉ. सुलतान सिंह ने कहा कि सरकार ने नव नियुक्त पीजीटी को एक माह के स्थान पर 10 दिनों की ट्रेनिंग के बाद सरकारी स्कूलों में भेजने का निर्णय लिया है। सरकार के इस निर्णय से स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।

शिक्षा विभाग के आदेशानुसार समय घटाया

डाइटकैथल के प्राचार्य चंद्रभान ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के आदेशानुसार नव नियुक्त पीजीटी की ट्रेनिंग एक माह से घटाकर 10 दिन कर दी गई है। हम सुबह नौ बजे से शाम 3 बजे तक विभिन्न विषयों के लेक्चरर को अलग-अलग ट्रेनिंग दे रहे हैं। अभी तक हमारे पास अंग्रेजी के 72, हिंदी के 70 मैथ के 26 लेक्चरर ट्रेनिंग ले रहे हैं।