पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कठवाड़ की नेहा पांचाल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

कठवाड़ की नेहा पांचाल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल| राजकीयउच्च विद्यालय कठवाड़ के जूडो खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में एक स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक तीन कांस्य पदक जीत कर अपने विद्यालय गांव का ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। कडवाड़ के पीटीआई मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 14 से 15 सितंबर 2014 को फतेहाबाद में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता में 30 किलोग्राम में नेहा प्रथम, 35 किलोग्राम में राखी, 40 किलोग्राम वर्ग में माफी 45 किलोग्राम वर्ग में पूजा ने द्वितिय स्थान तथा 20 किलोग्राम के वर्ग में महक, 30 किलोग्राम के वर्ग में रिया 25 किलोग्राम के वर्ग में गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा पांचाल का चयन हरियाणा की टीम में हुआ जोकि आगामी माह चेन्नई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धी के लिए विद्यालय के मुख्याध्यापक डाॅ. रामनिवास शर्मा मिडल हेड किताब सिंह पूरे स्टाफ ने खिलाड़ियों टीम के कोच मनोज कुमार पीटीआई को बधाई दी। इस उपलब्धि पर उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही खेल विभाग के सहायक जिला शिक्षा अधिकारी राजबीर सिंह जिला खेल अधिकारी सुधीर बेदी ने खिलाड़ियों उनके कोच को बधाई दी और नेहा पांचाल को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।