पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रियंका ने सबसे सुंदर रंगोली सजाई

प्रियंका ने सबसे सुंदर रंगोली सजाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | आरकेएसडीकॉलेज में फाइन ऑटर्स कमेटी की ओर से विभिन्न कलापूर्ण रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता, चित्रकला प्रदर्शनी एवं हरियाणा की प्राचीन कलात्मक वस्तुओं की प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कॉलेज के सभी संकायों के 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसबी गोयल ने करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। फाइन ऑटर्स कमेटी की संयोजिका प्रो. मंजुला गोयल ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका पहले, जूही दूसरे, संजू भावना तीसरे स्थान पर रही। पेंटिंग प्रतियोगिता में चंद्रपाल ने पहला, कोलाज मेकिंग में अंग्रेज खान ने पहला, प्राचीन कलात्मक प्रदर्शनी में नितेश अंजू पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रो. जेपी कौर, चेतना शर्मा, लक्ष्मी मोर, विकास, गीता गोयल, अशोक विनय उपस्थित थे।