पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संयम, अनुशासन बढ़ाते हैं मानवता : सिरोही

संयम, अनुशासन बढ़ाते हैं मानवता : सिरोही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|जाट काॅलेजपरिसर में गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वयं सेवकों को अनुशासन संयम की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ जाट शिक्षा समिति के प्रबंध निदेशक मेजर केके सिरोही ने किया। कालेज के लगभग 100 स्वयं सेवकों ने शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अनुशासन और संयम दोनों ही मानवता को बढ़ाते हैं। हमारे समाज को अनुशासन की बहुत ज्यादा जरूरत है। अनुशासन पर चल कर मनुष्य सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर सकता है। हर स्थान हर व्यक्ति को अनुशासन की जरूरत है। जीवन को सफल बनाने का रास्ता अनुशासन को ही माना है। काॅलेज प्रायार्य डाॅ. मांगे राम ने कहा कि स्वयं सेवकों को आलस त्याग कर अपने कार्यों को पूरा करना चाहिए। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सभी ने आगे आकर अपने योगदान देना चाहिए। तभी समाज में फैली बुराइयों का सफाया हो सकता है।