- Hindi News
- सीएमओ के खिलाफ ग्रुप डी कर्मचारियों ने जताया विरोध
सीएमओ के खिलाफ ग्रुप डी कर्मचारियों ने जताया विरोध
हरियाणाराज्य चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने गुरुवार को भी सीएमओ के खिलाफ प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारियों ने सीएमओ पर कठोर रवैये का आरोप लगाया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान ईश्वर सिरोही ने की। उन्होंने कहा कि सीएमओ का रवैया कर्मचारी विरोधी है। वे किसी भी कर्मचारी के साथ सही रूप से बातचीत नहीं करते। सभी कर्मचारियों के साथ अपने कठोर रवैये से पेश आते हैं। ही उनकी समस्या का समाधान करते हैं। उनके रवैये से सभी कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पाती है। उन सुविधाओं को सीएमओ के आदेशों से मुहैया करवाया जा सकता है। जब कि कर्मचारी अपनी मांगों को उनके सामने रखते हैं तो वे उनकी समाधान करने की बजाए अभद्र व्यवहार शुरू कर देते हैं। कर्मचारी विरोधी रवैये से सभी कर्मचारियों में उनके खिलाफ रोष है। जिला प्रधान सिरोही ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा तो धरना जारी रहेगा। धरने पर जिला सचिव मलखान सिंह, उपप्रधान मिया सिंह, रामधारी सिरोही, कलायत ब्लाक प्रधान फूल सिंह, ब्लाक प्रधान जगरूप सहारण, संदीप, मनोज कुमार, पाला राम, रेखा भी मौजूद थीं।