- Hindi News
- राष्ट्र निर्माण में छात्रों का योगदान अहम
राष्ट्र निर्माण में छात्रों का योगदान अहम
कैथल|आरकेएसडी काॅलेजकी एनएसएस यूनिट की ओर से एनएसएस ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक एएल मदान थे। अध्यक्षता एनएसएस प्रोग्राम आफिसर प्रो. ओपी सैनी, प्रो. राकेश मित्तल प्रो. रचना सरदाना ने की। कालेज प्राचार्य डाॅ. एसबी गोयल ने कहा कि छात्र समाज का अहम हिस्सा होते हैं। हर क्षेत्र की कमांड आने वाली पीढ़ी के हाथों में जाती है। देश का भविष्य माने जाने वाले छात्र राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनावों चुके हैं। चुनावों में अपने मत का प्रयोग सही ढंग से करना चाहिए। मत का सही ढंग से प्रयोग करके वे समाज सुधार का कार्य कर सकते हैं।