- Hindi News
- डीएफओ ने दो मजदूर नेताओं के खिलाफ एसपी को दी शिकायत
डीएफओ ने दो मजदूर नेताओं के खिलाफ एसपी को दी शिकायत
कैथल| जिलावन अधिकारी रामकुमार जांगड़ा ने एक कर्मचारी को बंधक बनाकर डराने धमकाने के मामले में दो मजदूर नेताओं के खिलाफ एसपी कुलदीप सिंह यादव को शिकायत की है। बुधवार को मजदूरों ने वन विभाग के रिकार्ड कीपर को पहले दौड़ाया फिर डिप्टी सुपरीटेंडेंट के कमरे में बंधक बना लिया था। डीएफओ ने कहा कि बुधवार को कर्मचारी नेता सरदारा राम गोस्वामी ने वन विभाग के रिकाॅर्ड कीपर प्रेम सिंह को पहले कार्यालय परिसर में दौड़ाया फिर डिप्टी सुपरीटेंडेंट के कमरे में दो घंटे तक बंधक बना लिया। मजदूर नेताओं ने कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ की भी कोशिश की। उन्होंने कहा कि मजदूरों का कार्यालय परिसर में धरना देना गलत है। उन्हें पहले भी कार्यालय परिसर से 200 मीटर दूर धरना देने के लिए कहा गया था। इसके बावजूद मजदूर धरना देकर माहौल खराब कर रहे हैं। मजदूर नेताओं को कार्यालय परिसर से 200 मीटर दूर धरना देने के लिए भी जल्द पत्र जारी किया जा रहा है। अगर फिर से मजदूरों ने ऐसी हरकत की तो पुलिस सहायता भी ली जाएगी।
हमारीकिसी कर्मचारी से कोई शिकायतनहीं : वन विभाग मजदूर यूनियन के नेता सरदारा राम सतपाल गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार वर्ष 1996 2003 की पॉलिसी के 3 वर्ष की रेगुलाइजेशन पॉलिसी के तहत कैथल मंडल में सैकड़ों मजदूर नियमित होने के पात्र है। लेकिन वन मंडल अधिकारी इस प्रक्रिया को शुरू करने के स्थान पर रिकार्ड को खुर्द करने में लगे हुए हैं। इससे पहले वन मंडल में रह चुके अधिकारियों द्वारा जारी वरिष्ठता सूची को भी लागू नहीं किया जा रहा। मजदूरों के कुछ रेंज में पहचान पत्र भी जारी नहीं किए गए।
पिछला वेतन भी बकाया है। जिन ठेकेदारों को कार्य अलाट किया जाता है। उनके पास कोई लाइसेंस या अनुभव भी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी से हमारी कोई शिकायत नहीं है और ही किसी कर्मचारी के खिलाफ नारेबाजी की है। इस दौरान कर्मचारी संघ के जिला सचिव जरनैल सिंह कैथल ब्लाक अध्यक्ष जगरूप सहारण ने आंदोलन का समर्थन किया। मौके पर सुरेंद्र कुमार, तेजा राम, विजय शर्मा, कृष्ण मुंदड़ी सतबीर सेरधा ने भी संबोधित किया।