पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर का सबसे बड़ा चिल्ड्रन पार्क बंद निराश होकर लौटना पड़ रहा बच्चों को

शहर का सबसे बड़ा चिल्ड्रन पार्क बंद निराश होकर लौटना पड़ रहा बच्चों को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जानिए क्या कहा अफसरों ने

> पांच वर्ष से पीडब्ल्यूडी के पास था रखरखाव का जिम्मा, कमिश्नर के पत्र आने के बाद नगरपरिषद को सौंपा जिम्मा

> नगर परिषद के अधिकारी बोले, हमें किसी ने नहीं सौंपा पार्क, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ही कर रहे हैं देखरेख

कुलविंदरबसोता | कैथल

शहरकेसबसे बड़े चिल्ड्रन पार्क पर ताले लटक गए हैं। इसकी देखरेख का जिम्मा लेने से पीडब्ल्यूडी के पास था। विभाग के कमिश्नर का पत्र आने के बाद चिल्ड्रन पार्क की देखरेख का जिम्मा नगर परिषद के अधिकारियों को सौंप दिया गया है, लेकिन नग परिषद के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पार्क हैंडओवर नहीं किया गया है। दोनों विभागों में उलझे पार्क में तैनात 14 कर्मचारियों ने भी काम करना बंद कर दिया है। बच्चे दीवार फांदकर पार्क में घुस तो आते हैं, लेकिन पार्क में फैली गंदगी, टूटे झूले, खस्ताहाल ट्रेन को देखकर निराश लौट जाते हैं। नगर परिषद के एमई हिमांशु लटका ने बताया कि नगर परिषद को पार्क हैंडओवर करने की प्रोसेस चल रही है। फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया।

17 अप्रैल 2010 को चिल्ड्रन पार्क का शुरू हुआ हुआ था। तभी से हर दिन सुबह शाम चिल्ड्रन पार्क में सैर करने खेलने के लिए हजारों बच्चे आते हैं। यह पार्क सफाई सुव्यवस्था के लिए जाना जाता रहा है। लेकिन अब यहां चारों तरफ गंदगी का आलम है। पार्क में घुसने से बच्चों को रोका जा रहा है। मंगलवार को भी डीएवी सीवन के 110 बच्चे साइंस पैनोरमा देखने के लिए आए थे। टिकट मिलने के कारण बच्चे निराश होकर लौट गए। मोहित, सोनम, रितू, इशू ने बताया के वे पार्क में सैर करने के लिए आए थे। लेकिन पार्क को ताला जड़ा मिला। शाम को पार्क में हजारों बच्चे सैर करने के लिए आते हैं। सोमवार शाम को सैर करने आए बच्चे मायूस होकर वापस लौट गए।

कैथल |चिल्ड्रन पार्क के मुख्य गेट पर ताला लगा होने के कारण ऊपर से रास्ता क्रॉस करते विद्यार्थी।

40 हजार की आमदनी भी बंद

करीबसात एकड़ में फैले चिल्ड्रन पार्क में आठ गार्ड, आठ आॅपरेटर, एक तारा मंडल संचालक, एक फाउंटेन संचालक, आठ स्वीपर, आठ माली, एक टिकट देने वाला कर्मचारी, एक झूला एक खिलौने संचालक के पद पर तैनात है। ट्रेन, कैटर पीलर साइंस पैनोरमा की 10-10 रुपए टिकट निर्धारित कर रखी है। जिन बच्चों के पास स्कूल लैटर पैड है, उन्हें आधी टिकट ही लेनी पड़ती थी। ऐसे में हर दिन पीडब्ल्यूडी 40 हजार रुपए के करीब चिल्ड्रन पार्क से आमदन जुटाता रहा है, लेकिन अब कर्मचारियों को वेतन मिलने के कारण वह भी बंद हो गई है। हर दिन कम से कम चार स्कूलों के बच्चे चिल्ड्रन पार्क में साइंस पैनोरमा देखने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन टिकट खिड़कियां बंद होने के कारण निराश लौट जाते हैं।

कर्मचारी बोले-हमें नहीं पता किस के अधीन कर रहे हैं काम

चिल्ड्रनपार्क में तैनात कर्मचारी नरेश, मान सिंह, सोनू, राजेश वर्मा, नरेश कुमार, राकेश कुमार, मोनू, सोम प्रकाश सुनील ने बताया कि पांच वर्षों से पार्क में सफाई के साथ-साथ अन्य काम देख रहे हैं। चिल्ड्रन पार्क में रहे बच्चों के लिए आकर्षण के केंद्र रही बत्तखों के अलावा कीमती झूलों की देखरेख का जिम्मा भी है। छह दिन कर्मचारियों को कह दिया गया कि पीडब्ल्यूडी ने नगर परिषद को चिल्ड्रन पार्क का काम सौंप दिया गया है। नगर परिषद के अधिकारी इस बात से मना कर रहे हैं। अब कर्मचारियों यह पता नहीं कि वे किस विभाग के अधीन काम कर रहे हैं।

नप के पास है देखरेख का जिम्मा

^चिल्ड्रनपार्क जवाहर पार्क करीब 24 एकड़ में फैला हुआ है। नगर परिषद ने चिल्ड्रन पार्क को विकसित करने के लिए पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया था। यह जगह भी नगर परिषद की है। हमने चिल्ड्रन पार्क को विकसित करके वापस नगर परिषद के हवाले कर दिया। ऐसा कमिश्नर के आदेश के बाद किया गया है। अब हमारा पार्क से कोई लेना देना नहीं है। अरूणभाटिया, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, कैथल

पार्क किसी ने हैंडओवर नहीं किया

^पार्ककी देखरेख का जिम्मा पीडब्ल्यूडी के पास ही है। हमें अभी किसी ने पार्क नहीं सौपा। पार्क में तैनात कर्मचारियों को वेतन पार्क से हो रही आमदनी भी पीडब्ल्यूडी के पास ही जा रही है। आरएसदहिया, एक्सईएन, नगर परिषद

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ठेका कर दिया समाप्त

^पीडब्ल्यूडीके अधिकारियों ने चिल्ड्रन पार्क की देखरेख का ठेका समाप्त कर दिया है। चार फरवरी को नगर परिषद के जेई पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आए थे। मैंने सारा रिकाॅर्ड जमा करा दिया है। ऐसे में पार्क की देखरेख की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं रहती। सैलरी को कोई मैटर नहीं। सभी कर्मचारियों को सैलरी दे दी जाएगी। पंकज,ठेकेदार, चिल्ड्रन पार्क

कैथल |चिल्ड्रन पार्क के कर्मचारी हटाए जाने की जानकारी देते हुए।

कैथल |चिल्ड्रन पार्क में ट्वाय ट्रेन का इंजन पीछे करके आगे डिब्बा लगा दिया।