पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट बुकिंग अब 10 की बजाय 8 बजे से

टिकट बुकिंग अब 10 की बजाय 8 बजे से

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीमियमट्रेनोंमें सफर करने वालों के लिए रेलवे नई सुविधा देने जा रहा है। प्रीमियम ट्रेनों के लिए अब टिकट बुकिंग का समय सुबह 10 से घटाकर 8 किया गया है। यह व्यवस्था पूरे देशभर में एक साथ 8 फरवरी से लागू होगी। रेलवे के लिए ई-टिकट बुक करने वाली कंपनी आईआरसीटीसी को यह जिम्मेदारी दी गई है।

रेलवे के अफसरों ने बताया कि आईआरसीटीसी सुबह आठ बजे से ही ई-टिकट बनाने की सुविधा यात्रियों को देगा। चूंकि रेलवे द्वारा काउंटर से टिकट बुक कराने का समय सुबह 8 बजे से ही है, इसलिए अब प्रीमियम ट्रेनों के लिए भी इसी समय को बेहतर माना गया है। हालांकि सामान्य ऑनलाइन टिकट की बुकिंग सुविधा रात 11.30 से 12.30 एक घंटा छोड़कर पूरे समय यात्रियों को दी गई है। वहीं प्रीमियम ट्रेनों में हर मिनट फेयर बढ़ने-घटने की वजह से इसका समय तय करना संभव नहीं है। रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग की अवधि को दो घंटे पहले करने से बहुत हद तक संभव है कि यात्रियों को डायनेमिक किराया में कुछ लाभ मिल सकता है। कोई कोटा लागू नहीं प्रीमियम ट्रेन में तत्काल, महिला सहित किसी भी अन्य रियायती नियम को लागू नहीं किया गया है। इन ट्रेनों में सफर करने वालों को डायनेमिक चार्ज के अनुसार ही किराया देना होगा। आईआरसीटीसी के अफसरों का कहना है कि प्रीमियम टिकट की बुकिंग के लिए किसी भी एजेंट को अधिकृत नहीं किया गया है। ऐसे में यदि कोई भी एजेंट आईआरसीटीसी के लॉगइन से टिकट बुक नहीं कर सकता। यात्रियों को इसके लिए पर्सनल आईडी से ही ई-टिकट बुक करने की सुविधा दी गई है।

प्रीमियम ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग यात्रा से अधिकतम 15 दिन पहले ही कर सकेंगे। हालांकि रेलवे ने अन्य ट्रेनों के लिए टिकट बुक कराने की अवधि 60 दिन पहले तक निर्धारित की है। लेकिन प्रीमियम ट्रेनों से रेलवे को अपनी कमाई बढ़ानी है, इसलिए यात्रियों को टिकट बुक करने के लिए कम समय दिया जाता है। ट्रेन में केवल ई-टिकट ही लागू है। इंटरनेट आई-टिकट की सुविधा यात्रियों को नहीं है।