पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड़ताल के लिए छात्र संघ ने की तैयारी पूरी

हड़ताल के लिए छात्र संघ ने की तैयारी पूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | स्टूडेंट्सफेडरेशन ऑफ इंडिया हरियाणा राज्य कमेटी के आह्वान पर 12 फरवरी को राज्यव्यापी छात्र हड़ताल की तैयारियां कैथल के आरकेएसडी, जाट कॉलेज अन्य शिक्षण संस्थानों में पूरी कर ली गई है। अधिकतर शिक्षण संस्थानों में पहुंच कर विद्यार्थियों की मांगों के बारे बता दिया गया है और अन्य छात्रों से भी अलग-अलग टीमें बनाकर संपर्क किया जा रहा है। एसएफआई के राज्यध्यक्ष शहनवाज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले घोषणा पत्र में वायदा किया था कि सरकार में आते छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएंगे एसएफआई के जिलाध्यक्ष विजय जिला सचिव गौरव शर्मा ने कहा कि छात्र हड़ताल किसी भी कीमत पर नहीं रुकेगी और यदि कॉलेज प्रशासन ने अडग़ा डालने की कोशिश की तो संगठन इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।