पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयवरिष्ठमाध्यमिक कैथल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पंचकूला से आई स्वास्थ्य विभाग की सलाहकार डॉ. साधना अग्रवाल विशेषतौर पर उपस्थित हुई।

डॉ. साधना अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सभी आंगनवाड़ी सेंटर, राजकीय विद्यालय अन्य सभी बच्चों को एलबैंडाज़ोल की टैबलेट्स खिलाई जा रही हैं। एलबैंडाज़ोल की टैबलेट्स पेट के कीड़ों को समाप्त कर देती है। ऐसे में शरीर निरोग रहता है और बच्चों में खून की कमी भी नहीं होती। उन्होंने कहा कि यह दवाई 6 से 19 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त प्रदान की जा रही है।