पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापंचायत के प्रचार के लिए कमेटी गठित

महापंचायत के प्रचार के लिए कमेटी गठित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयकिसानयूनियन की बैठक किसान भवन में यूनियन के उप प्रधान प्रताप सिंह हाबड़ी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यतौर पर यूनियन के प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा जिला उपप्रधान जोगा सिंह उपस्थित थे। बैठक में सर्वसम्मति से बलबीर सिंह हाबड़ी को कैथल जिले का महासचिव चुना गया।

इस अवसर पर भूराराम ने कहा कि आने वाली 5 मार्च को पिपली में होने वाली महापंचायत के प्रचार के लिए कमेटी गठित की गई है, जिसमें चमेल सिंह पबनावा, महेंद्र सिंह कौल, कुलविंद्र सिंह हाबड़ी, बलवान खेड़ी साकरा, रामकुमार मोहना, ईश्वर सिंह धरेडू, काबल सिंह हाबड़ी, अतर सिंह हाबड़ी गांव-गांव जाकर पिपली में स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करवाने के बारे में प्रचार करेंगे। महासचिव बलबीर सिंह ने कहा कि किसानों के हितों के लिए यूनियन में काम करूंगा। रामकुमार मोहना ने बताया कि आने वाली 27 फरवरी को किसान भवन पूंडरी में किसानों को एक बैठक होगी, जिसमें कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में नरसी मोहना, प्रताप सिंह हाबड़ी, जसवंत सिंह हाबड़ी, चमेल सिंह पबनावा, महेंद्र सिंह कौल, बलवान खेड़ी, सुरेश मोहना, ईश्वर शर्मा धरेडू, लैणा सिंह मुंदड़ी, अजमेर सिंह पबनावा, मान सिं पबनावा, चमेल सिंह पबनावा, गुरमुख सिंह हाबड़ी, सुरेंद्र हाबड़ी, सुलतान सिंह हाबड़ी, धर्म सिंह बरसाना, रामदास पबनावा मौजूद थे।