- Hindi News
- कृषि वानिकी पद्धति से आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए
कृषि वानिकी पद्धति से आमदनी बढ़ाने के टिप्स दिए
किसानखेतीमें कृषि वानिकी पद्वति अपनाकर आमदनी में बढ़ावा कर सकते हैं। कृषि वानिकी के तहत खेतों में उगा हर पेड़ जमा पूंजी (एफडी)का काम करता है। जिसे किसान एक निश्चित समय के बाद काटकर भुना सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने यह बात केंद्र द्वारा आयोजित कृषि वानिकी वृक्षों की वैज्ञानिक खेती विषय पर सेमिनार के दौरान उपस्थित किसानों को कही। डॉ. वर्मा ने कहा कि फरवरी का महीना पापुलर दूसरे पौधे जैसे सफेदा उगाने के लिए उपयुक्त समय है। किसानों को अपने खेतों में उपलब्ध स्थानों जैसे रास्तों के दोनों ओर खेतों की मेड़ों पर ट्यूबवेलों के चारों तरफ, पानी की नालियों पर सफेदा पापुलर लगाकर अपनी आमदनी में इजाफा करना चाहिए। इस मौके पर कांता सभ्रवाल ने केंद्र द्वारा ग्रामीण महिलाओं द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। डॉ. जसबीर सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र कैथन ने बताया कि केंद्र पर मिट्टी पानी की जांच प्रयोगशाला का किसानों को फायदा उठाना चाहिए। डॉ. जसबीर ने गेहूं में आने वाले पीला रेतुआ रोग के बारे में भी किसानों को जागरूक किया। प्रगति, बायोटेक्रोलोजिज के प्रतिनिधि आदिल बेग ने किसानों का क्लोनल सफेदे की किस्में लगाने की विधि के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान अमरीक हजवाना, रघुबीर, रामेश्वर आर्य, मदन टाया, ताराचंद प्योदा, राजेश खेड़ी ने भी किसानों को संबोधित किया।