पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनरव्हील क्लब ने वेलेनटाइन डे मनाया बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

इनरव्हील क्लब ने वेलेनटाइन डे मनाया बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | इनरव्हीलक्लब कैथल ने अम्बाला रोड स्थित एक होटल में चेयरमैन मोनिका शोरेवाला के नेतृत्व में वेलेनटाइन डे का उत्सव मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सदस्य रूबी मिगलानी द्वारा त्योहारों के संदेश को समाज की आत्मा बताते हुए भाषण के साथ शुरू किया गया। शोरेवाला ने कहा कि थोड़े समय पहले क्लब ने सदस्यों के सामूहिक अद्भूत योगदान से देहरादून में आयोजित हुई एक प्रतियोगिता में 56 क्लबों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतियोगिता भी कराई गई तथा विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन प्रियंका मित्तल शालिनी सिक्का ने बखूबी निभाया। कार्यक्रम की आयोजक शालिनी, अक्षरा, रचना, पायल, सीमा, आशिमा रही ,जिन्होंने पूरे हॉल की डेकोरेशन अन्य कार्य किए।