पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्योड़क पुलिस ने चोरी की बुग्गी के साथ युवक को गिरफ्तार किया

क्योड़क पुलिस ने चोरी की बुग्गी के साथ युवक को गिरफ्तार किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | चौकीक्योड़क पुलिस ने चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरीशुदा बुग्गी बरामद की है। आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि नौच निवासी किसान बलराज सिंह की बुग्गी गांव से छह फरवरी की रात को चोरी हो गई थी। चौकी क्योड़क पुलिस के एएसआई सेवा सिंह ने जांच करते हुए आरोपी डेरा रसूलपुर निवासी जगजीत उर्फ साहब सिंह को गिरफ्तार कर चोरीशुदा झोटा/बैल बुग्गी बरामद कर ली है। पुलिस ने चोरी की वारदात मे प्रयुक्त ट्रैक्टर भी कब्जे में ले लिया है, जिसके पीछे बांधकर आरोपी बुग्गी चुरा कर ले गया था।