- Hindi News
- सीवन में पत्नी ने अपने बेटे और भाइयों के साथ मिलकर की पति की हत्या
सीवन में पत्नी ने अपने बेटे और भाइयों के साथ मिलकर की पति की हत्या
पुलिसकीकार्रवाई से नाखुश सीवनवासियों ने मंगलवार को कैथल-पटियाला मार्ग पर मृतक पपली का शव रखकर जाम लगा दिया। जाम के दौरान परिजनों ने मृतक की प|ी पर बेटे और भाइयों के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप लगाया है। जाम की सूचना पाकर सीवन नायब तहसीलदार रामचंद्र और गुहला डीएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने के बाद ही जाम खोला।
मंगलवार सुबह सीवनवासियों एक घंटे तक जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के दौरान परिजन आरोपियों को मौके पर ही पकड़कर लाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वे तो अंतिम संस्कार करेंगे और ही जाम खोलेंगेे। ग्रामीणों को डीएसपी गुहला, नायब तहसीलदार ने कई बार समझाया, पर ग्रामीण अपनी मांग पर अटल थे। ग्रामीणों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होने और जल्द ही गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर जाम खोला।
शरीरपर निशान बता रहे हैं हत्या : पालाराम, दीवान सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह पपली घायलावस्था में सौथा रोड पर पड़ा मिला। उसे रविवार शाम को उसका साला मोटरसाइकिल पर बैठा कर ले गया था।
घायलावस्था में सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाने से पहले ही पपली ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मृतक के शरीर को देखा तो कमर और टांगों पर चोट के निशाने पड़े हुए थे। आधे से ज्यादा शरीर नीला हुआ पड़ा था। मृतक के भाई काला ने आरोप लगाया कि मृतक की उसकी प|ी के साथ अकसर अनबन रहती थी। उन्हें पूरा शक है कि प|ी बोती ने अपने बेटे और भाइयों के साथ मिलकर पपली की हत्या की है।
पुलिसदबाना चाहती है मामला : परिजनोंने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबाने में लगी हुई है। इसी कारण हत्या का केस दर्ज करके आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस दूसरे पक्ष के साथ मिल चुकी है और उनके पक्ष को मजबूत करने के लिए रफादफा करने में लगे हुए है, पर वे ऐसा नहीं होने देंगे। इस मामले के जांच अन्य पुलिस अधिकारियों से कराएंगे।
दोनोंओर लग गई वाहनों की लाइन : कैथल-पटियालापर सीवन में लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। पटियाला से कैथल आने-जाने का यह मुख्य मार्ग है। जाम होने के कारण चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए अन्य मार्गों को सहारा लेना पड़ा, जो काफी कठिन और लंबा भी था।
जांच की जा रही है : रोहताश
^मृतकके भाई काला की शिकायत पर पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें प|ी बोती, बेटा विक्की, साले मोहन, तारा और चरण पर पपली को मारने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच में लग गई है। रोहताश,एसएचओ, सीवन थाना पुलिस।
उचित कार्रवाई होगी
^लोगोंको समझाकर शांत किया है। किसी के साथ भी प्रशासन अन्याय नहीं होने देता। इस मामले में भी परिजनों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस ने रिपोर्ट आने तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाता। रिपोर्ट आने के बाद कारणों सहित मामले की कार्रवाई होगी। रामचंद्र,नायब तहसीलदार सीवन
हत्या का केस दर्ज
^ग्रामीणोंकी मांग थी कि हत्या का केस दर्ज किया जाए। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की कार्रवाई में लग गई है। शव को पोस्टमार्टम बोर्ड द्वारा किया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को खुलासा होगा। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी। जितेंद्रसिंह, डीएसपी गुहला।
सीवन. पुलिस कार्रवाई से नाखुश सीवनवासियों ने कैथल-पटियाला मार्ग पर शव रखकर लगाया जाम एवं ग्रामीणों को समझाते हुए गुहला डीएसपी जितेंद्र सिंह।