- Hindi News
- माता पिता की अनदेखी से भटक रही युवा पीढ़ी : मलिक
माता-पिता की अनदेखी से भटक रही युवा पीढ़ी : मलिक
आर्ययुवतीपरिषद कैथल की अध्यक्ष राष्ट्रीय स्त्री शक्ति पुरस्कार से सम्मानित जगमती मलिक ने रोहतक में नेपाली युवती की जघन्य हत्या दुराचार की घटना की निंदा करते हुए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। ताकि ऐसे लोगों के लिए सजा सबक बन जाए।
उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को तभी सफल बनाया जा सकता है, जब बच्चों के माता-पिता भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आज अधिकतर युवा माता-पिता की अनदेखी के कारण ही बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों पर नजर रखनी चाहिए कि वह कैसी संगती में बैठते हैं। अधिकतर माता-पिता बच्चों को पढ़ने अन्य खर्च देकर लापरवाह हो जाते हैं। युवाओं को चाहिए कि परिवार से बाहर की लड़कियों के साथ भी अच्छा व्यवहार करें। बुरी नियत को त्याग कर संस्कारवान बने। जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना अभियान बेटी-बचाओं बेटी पढ़ाओ सफल होगा। देश हर प्रकार से तरक्की करते हुए प्रभावशाली राष्ट्र बनेगा। अत: हमें आपसी भाईचारा बढ़ाते हुए सहनशीलता से कार्य करना चाहिए। युवा शक्ति अच्छा रास्ता अपनाकर आसपास के समाज देश की खुशहाली में योगदान देने का मन बनाए।
कैथल | बीआरडीएम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस बड़े हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रिंसिपल वरुण जैन ने मां सरस्वती के चित्र के आगे पुष्प अर्पित दीप प्रज्ज्वलित करके की। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में थालियां लेकर माता-पिता की पूजा की। छात्रों ने थाली में सिंदूर, पुष्प, माला, धूप, दीपक आदि पूजा की सामग्री लेकर माता-पिता की पूजा की और उनकी परिक्रमा भी की। इसके साथ-साथ बच्चों ने अपने माता-पिता की सेवा का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम का आयोजन योग वेदांत समिति द्वारा किया गया। मौके पर बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर भरत गर्ग, कैप्टन आरएस सैनी, कविता भटनागर, संतोष थरेजा, ममता, सुनील, पूजा, शिफाली आदि भी मौजूद थे।