पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डी वार्मिंग डे कार्यक्रम में बच्चों को खिलाई दवा

डी-वार्मिंग डे कार्यक्रम में बच्चों को खिलाई दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल | अंबेडकरबस्ती में स्थित आंगनवाड़ी में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को डी-वार्मिंग डे के रूप में मनाया, जिसमें मुख्य रूप सुपरवाइजर सुमन से शिरकत की और अध्यक्षता नीलम रानी ने की। कार्यक्रम के तहत 17 बच्चों को दवा दी गई। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों में मिट्टी या किसी भी वस्तु को मुंह में डाल लेते हैं। इससे उनके पेट खराब होने की संभावना रहती है और पेट में कीड़े भी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी परिजनों का कर्तव्य बनता है कि वे अपने बच्चों के खाने-पीने की आदतों का ध्यान रखें। उन्होंने बच्चों के परिजनों को भी बच्चों की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।