- Hindi News
- प्रदेश के कर्मचारी 26 को जनविरोधी नीतियों के विरोध में जेल भरो सत्याग्रह करेंगे
प्रदेश के कर्मचारी 26 को जनविरोधी नीतियों के विरोध में जेल भरो सत्याग्रह करेंगे
कैथल | सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रवक्ता सतबीर गोयत सचिव जरनैल सिंह ने बताया कि जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन की तैयारी के लिए 11 फरवरी को सभी विभागों के कर्मचारी नेताओं की विस्तृत बैठक संघ के जिला कार्यालय मे जवाहर पार्क में होगी जिसको विशेष तौर से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव सुभाष लांबा संबोधित करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि अखिल भारतीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर श्रम कानूनो में बदलाव,सरकारी विभागों का विनिवेशीकरण करने, सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट समय पर लागू करवाने के लिए प्रदेश के कर्मचारी 26 फरवरी को जेल भरो सत्याग्रह करेंगे और 24 फरवरी को खंड स्तर पर करेंगे रोष प्रदर्शन करके अपना रोष व्यक्त करेंगे