- Hindi News
- पत्नी की हत्या का आरोपी एक दिन के रिमांड पर
पत्नी की हत्या का आरोपी एक दिन के रिमांड पर
सिविललाइनथाना पुलिस ने प|ी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
मामले की जुड़ी व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड मांगा है। पुलिस पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया कि किठाना गांव निवासी बलवंत की 30 वर्षीय बहन बीरमती की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व देवीगढ़ निवासी शैलेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद उसने तीन बेटियों को जन्म दिया।
शिकायत के अनुसार पति ससुराल जन बार- बार लड़कियों को जन्म देने के ताने देते थे। इसी कारण हुई कहासुनी पर पति ने सात फरवरी को चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी। थाना सिविल लाइन थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह सबइंस्पेक्टर सतबीर सिंह की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति देवीगढ़ निवासी सुरेंद्र उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।