- Hindi News
- रोहतक में माकपा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 14 फरवरी से
रोहतक में माकपा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 14 फरवरी से
माक्र्सवादीकम्युनिस्टपार्टी हरियाणा का राज्य स्तरीय त्रिवार्षिक सम्मेलन 14 से 16 फरवरी को रोहतक में होगा। इस अवसर पर जनसंघर्ष रैली की जाएगी। रैली को राष्ट्रीय महासचिव कामरेड प्रकाश करात, पूर्व सांसद निलोपल बसु के अलावा राज्य के नेता संबोधित करेंगे। रैली में कैथल जिले से सैकड़ों लोग भाग लेंगे। योजना तैयारी को लेकर शहीद भगत सिंह भवन में महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
जिला सचिव प्रेमचंद ने कहा कि केंद्र राज्य सरकार जनविरोधी फैसले ले रही है। पूंजीपतियों के हित में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाना, किसानों मजदूरों तथा खाद्य सुरक्षा के खिलाफ उठाया गया कदम केंद्र सरकार के लिए महंगा साबित होगा। श्रम कानूनों में ढिलाई, मनरेगा को नाकाम करना, समाज में फूट डालने वाले संगठनों को संरक्षण देना, महिलाओं और दलितों का उत्पीडऩ, शिक्षा स्वास्थ्य सेवाओं में कटौती, शिक्षा के पाठ्यक्रमों में गीता को शामिल करना वैज्ञानिक शिक्षा को महत्व देना और अन्य मुद्दों को लेकर भी पार्टी जनता के बीच जाएगी और जनता के सहयोग से अभियान चलाएगी।
मीटिंग में दिल्ली के विधान सभा चुनाव के आए हुए नतीजों में भाजपा की करारी हार धर्मनिरपेक्ष पार्टी की जीत पर खुशी प्रकट की गई। कामरेड महेंद्र सिंह ने कहा कि 8 माह में ही भाजपा की झूठ, फरेब, सांप्रदायिक राजनीति को जनता समझ चुकी है। इसलिए दिल्ली का जनादेश बात का स्पष्ट संदेश देता है।