एसएचओ महावीर संधू ने संभाला कार्यभार
राजौंद। राजौंदथाना प्रभारी के रूप में महाबीर संधू ने कार्यभार संभाला। यहां से पूर्व थाना प्रभारी शमशेर सिंह का स्थानांतरण करके करनाल भेज दिया गया है। जबकि महाबीर संधू को कैथल से बदलकर राजौंद का थाना प्रभारी नियुक्त किया है।
उन्होंने कार्यभार संभालते हुए कहा कि ग्रामीणों से अपील की कि वह पुलिस का सहयोग करे, किसी भी शरारती तत्व के बारे पुलिस को सूचित करे। उन्होंने पुलिस सहयोग के लिए लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस जनता के साथ मिलकर ही शरारती तत्वों पर शिकंजा कसा जा सकता है। उन्होंने गैर कानूनी काम करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने गैर कानूनी कार्य को बंद कर दे। वरना पुलिस उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेंगी।