- Hindi News
- कल आदर्श गांव बनाने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर
कल आदर्श गांव बनाने के लिए अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर
सांसदआदर्शग्राम योजना के तहत जिला में 12 फरवरी को लघु सचिवालय के सभाकक्ष में प्रशासन के अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत ग्राम स्तर पर विकास की प्लान बनाने के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। एडीसी जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, राजस्व विभाग, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, रोडवेज, आबकारी कराधान विभाग, स्वास्थ्य, भारत संचार निगम, लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली, जिला उद्योग केंद्र, खादी ग्राम उद्योग, समेकित बाल विकास, शिक्षा, आईटीआई, बहुतकनीकी संस्थान गुहला, कृषि विज्ञान केंद्र, कृषि, वन, उद्यान, समाज कल्याण, जिला कल्याण, मत्स्य, डेयरी विकास, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति, खेल, जिला सूचना विज्ञान, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, हरियाणा हरिजन कल्याण निगम, नाबार्ड, मार्केटिंग बोर्ड, चुनाव तहसीलदार, आपदा प्रबंधन के अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के इंचार्ज भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए प्रात: पौने 10 बजे से पंजीकरण का कार्यक्रम शुरू होगा। उद् घाटन भाषण डीसी केएम पांडुरंग देंगे।